Wednesday, 16 September 2026 | 12:54 AM
भारत

फर्रुखाबाद : सिंचाई विभाग में हुई मारपीट

सिंचाई विभाग अवर अभियंता चंद्रभान सिंह 17 मार्च को अधिशासी अभियंता के आदेश पर कार्यालय में कार्य करने पहुंचे. इस दौरान लिपिक चंद्र प्रकाश दुबे,रवि कुमार, कॉसलेस मिश्रा कार्यालय में अनुबंध पर प्रपत्रो की जांच कर रहे थे. कैसियर रवि कुमार ने फाइलों को सही से रखने के लिए 43 फाइल कवर मंगवाए .चंद्रभान सिं
Share:
फर्रुखाबाद : सिंचाई विभाग में हुई मारपीट
Read in your preferred language.

सिंचाई विभाग अवर अभियंता चंद्रभान सिंह 17 मार्च को अधिशासी अभियंता के आदेश पर कार्यालय में कार्य करने पहुंचे. इस दौरान लिपिक चंद्र प्रकाश दुबे,रवि कुमार, कॉसलेस मिश्रा कार्यालय में अनुबंध पर प्रपत्रो की जांच कर रहे थे. कैसियर रवि कुमार ने फाइलों को सही से रखने के लिए 43 फाइल कवर मंगवाए .चंद्रभान सिंह ने लिपिक चंद्र प्रकाश दुबे से फाइल कवर देने के लिए कहा. लिपिक ने इसके लिए ₹200 मांगे. उसी दौरान अवर अभियंता प्रवीण कुमार आ गए. उनसे भी लिपिक ने ₹200 ने की मांग की. उन्होंने ₹200 दे दिए. अवर अभियंता चंद्रभान सिंह ने रुपए देने से इंकार कर दिया. इस पर लिपिक चंद्र प्रकाश दुबे गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर लिपिक ने अलमारी से ठंडा निकालकर चंद्रभान सिंह के साथ मारपीट कर दी. शोर सुनकर अन्य कर्मचारी व कॉलोनी के लोग आ गए.लोगों ने बीच-बचाव किया.