Wednesday, 16 September 2026 | 3:32 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को मिली स्वीकृति, मानचित्र हुआ सार्वजनिक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3, लखनऊ के पत्र संख्या 1/1026462/2025 दिनांक 16 जुलाई 2025 के अनुसार अमृत योजनान्तर्गत जीआईएस आधारित फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट विनि
Share:
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को मिली स्वीकृति, मानचित्र हुआ सार्वजनिक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3, लखनऊ के पत्र संख्या 1/1026462/2025 दिनांक 16 जुलाई 2025 के अनुसार अमृत योजनान्तर्गत जीआईएस आधारित फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र फर्रुखाबाद, संजय कुमार ने जानकारी दी कि महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) का मानचित्र आम जनता के अवलोकन और जानकारी के लिए जारी कर दिया गया है। इसे कार्यालय विनियमित क्षेत्र के डिस्प्ले बोर्ड पर तथा एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट farrukhabad.nic.in पर देखा जा सकता है।

महायोजना के सार्वजनिक प्रदर्शन का उद्देश्य शहर के विकास, भूमि उपयोग, सड़क व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रस्तावित बदलावों की जानकारी जन-सामान्य तक पहुँचाना है, ताकि नागरिक इससे अवगत होकर अपने सुझाव या आपत्तियाँ समय पर दर्ज करा सकें। नगर प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे महायोजना का अध्ययन करें और शहर के सुनियोजित विकास में सहभागिता निभाएं।