Tuesday, 15 September 2026 | 4:44 PM
भारत

फर्रुखाबाद:होलिका दहन स्थलों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध
Share:
फर्रुखाबाद:होलिका दहन स्थलों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन प्रबंध, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होलिका दहन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई तथा अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी संवाद कर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।