फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कायमगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित समेचीपुर चितार व बेहटा बल्लू गाँवो का दौरा कर बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिये संवंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से पूछा गया कि गांवों में मेडिकल टीमे आ रही है या नही, ग्रामीणों ने बताया कि मेडिकल टीमो द्वारा गाँवो में भ्रमण किया जा रहा है व दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। पशुओं के टीकाकरण के बारे मे जानकारी की गई। जिन पशुपालको पर पशुओं को खिलाने के लिये भूसा नही है उनकी सूची बनाकर भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश सीवीओ को दिये गये। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत उपजिलाधिकारी से संपर्क करने के लिये कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर बाढ़ पीड़तों को राहत सामिग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज आदि अधिकारी मौजूद रहे।
भारत
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा कर बाढ़ पीड़तों को राहत सामिग्री वितरण की
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कायमगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित समेचीपुर चितार व बेहटा बल्लू गाँवो का दौरा कर बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिये संवंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी द्वा
Read in your preferred language.