Wednesday, 16 September 2026 | 6:58 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा क्षेत्रीय सहकारी समिति लि0 कमालगंज का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समिति के सचिव से किसानों को किस अनुपात में खाद दी जा रही है इसकी जानकारी प्राप्त की व निर्देशित किया कि सभी किसानों को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराये, स
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण ?
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा क्षेत्रीय सहकारी समिति लि0 कमालगंज का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समिति के सचिव से किसानों को किस अनुपात में खाद दी जा रही है इसकी जानकारी प्राप्त की व निर्देशित किया कि सभी किसानों को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराये, सभी किसानों की नवीन खतौनी व आधारकार्ड की फोटोकॉपी लेने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी द्वारा समिति के भवन की मरम्मत के लिये भी सचिव को निर्देशित किया, किसानों द्वारा दुकानों पर ओवररेटिंग होने की शिकायत की गई,जिसपर जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि अधिकारी को संवंधित दुकानों पर छापेमारी के निर्देशित किया गया, इस अवसर पर ए0आर0 कोऑपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।