Wednesday, 16 September 2026 | 2:09 AM
भारत

फर्रुखाबाद:जनगणना 2027 में सहयोग करें, सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भागीदारी -डीएम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित की जा रही जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सहयोग की अपील की है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक एव
Share:
फर्रुखाबाद:जनगणना 2027 में सहयोग करें, सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भागीदारी -डीएम
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित की जा रही जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सहयोग की अपील की है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्यक्रम तैयार करती है।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि जनगणना कार्य के दौरान घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा उनसे मांगी गई जानकारी सही, पूर्ण एवं सत्य रूप में उपलब्ध कराएं। यदि किसी परिवार द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) की जा चुकी है तो संबंधित SE ID प्रगणक को अवश्य उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सही जानकारी उपलब्ध कराए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना 2027 के सफल आयोजन में सहभागी बनें और राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दें।