Tuesday, 15 September 2026 | 11:24 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : कक्षा नौ की छात्रा से अश्लीलता करने वाले प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा के भाई धु्रव मिश्रा ने विकास खण्ड नबाबगंज एवं थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी मां पीताम्बर एजूकेशन सेवा समिति डॉ. नेकरामनगर कोकापुर के प्रधानाचार्य एवं संस्थापक सुमित यादव के विरुद्ध अश्लीलता करने एवं वाल काटने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज क
Share:
फर्रुखाबाद : कक्षा नौ की छात्रा से अश्लीलता करने वाले प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Read in your preferred language.
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा के भाई धु्रव मिश्रा ने विकास खण्ड नबाबगंज एवं थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी मां पीताम्बर एजूकेशन सेवा समिति डॉ. नेकरामनगर कोकापुर के प्रधानाचार्य एवं संस्थापक सुमित यादव के विरुद्ध अश्लीलता करने एवं वाल काटने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार ध्रुव की बहन मां पीताम्बर एजूकेशन सेवा समिति डा.नेकरामनगर कोकापुर में कक्षा 9 की छात्रा है। आरोपित प्रधानाचार्य एवं संस्थापक सुमित यादव आए दिन छात्रा के वाल काट देता है और छात्रा को जबरन पकड़ कर बंद कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लीलता करते है तथा अपने ऑफिस में बुलाकर गंदी- गंदी बातें करते हुए छात्रा के शरीर पर बुरी नियत से हाथ डाल देता है। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर के आधार पर धारा 342,354क एवं 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मुकदमें की जांच अचरा चौकी प्रभारी दलवीर सिंह को सौंप दी। तहसील संवाददाता रामबरन शाक्य की खास रिपोर्ट