Tuesday, 15 September 2026 | 11:06 PM
भारत

फर्रुखाबाद:अपर शिक्षा निदेशक ने सात प्रवक्ता सहित सहायक अध्यापकों को गैर जनपद किया स्थानांतरण

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक ने जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात सात प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण गैर जनपद कर दिए हैं। उन्होंने स्थानांतरित शिक्षकों को रिलीव करने के दिए निर्देश। श्री रामस्वरूप शहीद इंटर कॉलेज मेरापुर के सामाजिक विज्ञा
Share:
फर्रुखाबाद:अपर शिक्षा निदेशक ने सात प्रवक्ता सहित सहायक अध्यापकों को गैर जनपद किया स्थानांतरण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक ने जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात सात प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण गैर जनपद कर दिए हैं। उन्होंने स्थानांतरित शिक्षकों को रिलीव करने के दिए निर्देश।

श्री रामस्वरूप शहीद इंटर कॉलेज मेरापुर के सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक मयंक कुमार का स्थानांतरण सरयू नारायण बाल विद्यालय इंटर कॉलेज कानपुर नगर, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरुल्लापुर की संस्कृत प्रवक्ता डॉ. दिव्या मिश्रा का स्थानांतरण भाष्करानंद इंटर कॉलेज नर्वल कानपुर नगर व आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा के अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक अनिल कुमार का स्थानांतरण जनता इंटर कॉलेज नुनारी में किया गया।

विद्यापीठ इंटर कॉलेज कायमगंज की व्यायाम शिक्षक अनुशिका गुप्ता का तबादला एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज मालरोड कानपुर, डीपीएस इंटर कॉलेज मूसाखिरिया के गणित विषय के सहायक अध्यापक आशीष सिंह का स्थानांतरण एलपी इंटर कॉलेज माल रोड कानपुर नगर के लिए किया गया है।इसी तरह चंद्रकुमारी ज्वालाशंकर रायजादा बालिका इंटर कॉलेज शमसाबाद की अंग्रेजी विषय की सहायक अध्यापक कामिनी सिंह को माया देवी बालिका इंटर कॉलेज गोविंद नगर कानपुर और श्री दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर की हिंदी विषय की प्रवक्ता शशिप्रभा का स्थानांतरण राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अकबरपुर कन्नौज के लिए किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों की सूची प्राप्त हो गई है। जल्द ही इन लोगों को तैनाती स्थल वाले जिले के लिए रिलीव कर दिया जाएगा।