Wednesday, 16 September 2026 | 4:48 PM
भारत

फर्रुखाबाद:भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर एबीवीपी ने की पुष्पवर्षा, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) फर्रुखाबाद नगर इकाई ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पावन रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धापूर्वक भव्य पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा मार
Share:
फर्रुखाबाद:भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर एबीवीपी ने की पुष्पवर्षा, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का दिया संदेश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) फर्रुखाबाद नगर इकाई ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पावन रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धापूर्वक भव्य पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर भगवान श्री जगन्नाथ का अभिनंदन किया और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, लोकमंगल, सामाजिक समरसता और विश्वबंधुत्व का प्रतीक है। परिषद हमेशा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाती रही है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धा, सेवा और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने सभी विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों से ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री शुभम दुबे, विभाग संयोजक सागर श्रीवास्तव, विभाग छात्र प्रमुख जाह्नवी, जिला संयोजक यशवर्धन चौहान, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रिनी चौहान, नगर मंत्री निशांत मिश्रा, नगर सह मंत्री अथर्व पाठक, काजल पांडे सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।