Monday, 28 September 2026 | 7:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में नाले में बहा 4 वर्षीय बालक, SDRF ने बरामद किया शव

फर्रुखाबाद के ग्राम दुंगइया में शौच के लिए गए 4 वर्षीय रेवांश का पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाले नाले में गिरकर बह गया। SDRF की टीम ने रातभर खोजबीन के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे घटनास्थल से 500 मीटर दूर शव बरामद किया।
Share:
फर्रुखाबाद में नाले में बहा 4 वर्षीय बालक, SDRF ने बरामद किया शव
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 27 सितंबर 2026 ग्राम दुंगइया में नाले में बहने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा 26 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे हुआ। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल SDRF टीम को मौके पर बुलाकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया।

उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार के अनुसार, ग्राम दुंगइया, थाना मऊदरवाजा निवासी रेवांश पुत्र आकाश शाक्य, उम्र करीब 4 वर्ष, बाहर शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण बालक बह गया।

सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर लगातार खोज एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 14 घंटे की तलाश के बाद 27 सितंबर की सुबह लगभग 8 बजे घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर बालक का शव बरामद किया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद भेजा गया। प्रशासन द्वारा मृतक के पिता आकाश शाक्य को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और पोस्टमार्टम न कराने की स्थिति में मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशासन के अनुसार, मृतक के पिता आकाश शाक्य सहित पांच अन्य परिजनों ने लिखित रूप से बताया कि उन्हें बालक की मृत्यु को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं है और वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। परिजनों की लिखित सहमति के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके सुपुर्द कर दिया गया।