Tuesday, 15 September 2026 | 11:58 PM
भारत

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : इन चेहरों को मिल सकती है जगह

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल बुधवार शाम 6 बजे होना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कई युवा चेहरों को इसमें जगह मिल सकती है। सूत्रों बताते हैं कि विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। था
Share:
Read in your preferred language.

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल बुधवार शाम 6 बजे होना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कई युवा चेहरों को इसमें जगह मिल सकती है। सूत्रों बताते हैं कि विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने पहला संदेश दे दिया है। इससे पहले खबरें थीं कि 17 से 22 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों का दिल्ली पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे जैसे नेता दिल्ली पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोट्रर्स के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा रहा है। प्रोफेशनल, मेनेजमेंट, एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को शामिल किया जा रहा है। बड़े राज्य को ज़्यादा हिस्सेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही छोटे से छोटे समुदायों को भी प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। इस बार यादव, कुर्मी, जाट, क़हार, पासी, कोरी, लोधी आदि समाज का प्रतिनिधित्व दिखेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार में अनुभव को भी तरजीह दी जानी है। इसके मद्देनज़र केंद्र ऐसे ब्यूरोक्रेट और टेक्नोक्रेट भी इस बार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। इन्हें कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्य मंत्री तक का पद दिया जा सकता है।