Wednesday, 16 September 2026 | 1:09 AM
भारत

इटावा :पीएमश्री विद्यालय समथर का दबदबा, ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में तीन छात्राएं टॉप टेन में

ष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड ताखा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय समथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के कुल 40 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पीएमश्री समथर की तीन छात्राओं ने
Share:
इटावा :पीएमश्री विद्यालय समथर का दबदबा, ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में तीन छात्राएं टॉप टेन में
Read in your preferred language.

ष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड ताखा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय समथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के कुल 40 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पीएमश्री समथर की तीन छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा स्वीटी कुमारी ने तीसरा स्थान, अनिका कुमारी ने चौथा स्थान तथा मुस्कान ने छठा स्थान हासिल किया। एक ही विद्यालय की तीन छात्राओं का टॉप टेन में चयन होना अपने आप में सराहनीय उपलब्धि मानी जा रही है।
यह सफलता इस बात का जीवंत उदाहरण है कि सुनियोजित प्रयासों और बेहतर नेतृत्व से एक सामान्य विद्यालय को भी आदर्श विद्यालय में बदला जा सकता है। बीते वर्ष विद्यालय का चयन पीएमश्री योजना में हुआ। जिसके बाद प्रधानाध्यापक अनिल दुबे ने पूर्ण रूप से कार्यभार ग्रहण किया। बीते एक वर्ष में विद्यालय का कायाकल्प हुआ है और शैक्षिक वातावरण अब किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम नहीं रह गया है।
विद्यालय के छात्र आज प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में न केवल प्रतिभाग कर रहे हैं, बल्कि सफलता भी अर्जित कर रहे हैं। इनमें नवोदय विद्यालय, विद्या ज्ञान स्कूल, आर्मी स्कूल, सैनिक स्कूल, श्रेष्ठा स्कूल, सर्वोदय विद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय में आईसीटी लैब, तीन स्मार्ट क्लास तथा ‘लर्निंग बाय डूइंग’ कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं।

रिपोर्टर माता प्रसाद