Thursday, 24 September 2026 | 8:50 AM
उत्तर प्रदेश

एटा : रामलीला मंचन के दौरान अराजक तत्वों ने मचाया बवाल, मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि बवाल के चलते रामलीला कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के बाद आयोजकों और ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिली
Share:
 एटा : रामलीला मंचन के दौरान अराजक तत्वों ने मचाया बवाल, मची अफरा-तफरी
बबाल के बाद रामलीला मैदान में मौजूद महिला और पुरुष
Read in your preferred language.
The Dastak 24: एटा उत्तर प्रदेश:
रामलीला मंचन के दौरान अराजक तत्वों ने मचाया बवाल, मची अफरा-तफरी
एटा। जनपद एटा के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुसाड़ी में चल रही रामलीला के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अराजक तत्वों ने कार्यक्रम के बीच बवाल कर दिया। अचानक हुए विवाद से रामलीला देखने पहुंचे महिला और पुरुष दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बवाल के चलते रामलीला कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के बाद आयोजकों और ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिली।
ग्रामीणों ने रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।