एटा। पट्टा आवंटन कराने के नाम पर 3.15 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मलावन थाना क्षेत्र के नगला भटमई निवासी संजीव कुमार ने एसएसपी से शिकायत के बाद प्रधान केशवदेव शर्मा निवासी सकतपुर मलावन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पट्टा दिलाने के नाम पर 3 लाख 15 हजार रुपये दिए गए थे। काफी समय बीतने के बाद भी पट्टा आवंटन नहीं हुआ। रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर टालमटोल और अभद्रता की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ छत्रपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
उत्तर प्रदेश
एटा: पट्टा आवंटन के नाम पर 3-15-लाख रुपये हड़पने का आरोप
रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मलावन थाने में रिपोर्ट दर्ज
शिकायतकर्ता संजीव कुमार
Read in your preferred language.