Friday, 02 October 2026 | 4:06 AM
भारत

गया:कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक

Share:
गया:कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक
Read in your preferred language.

गया, 1 अक्टूबर। बिहार कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेश राम ने राज्य के सभी जिला प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित पत्र में निर्देश दिया है कि वे 2 से 8 अक्टूबर तक जिला और प्रखंड में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाना है जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी दलों के साथ समन्वय स्थापित करके भाजपा और उसके सहयोगी दलों के कार्यकलापों का पर्दाफाश किया जाएगा।
उक्त जानकारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पाल और गया के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी है।
उक्त नेताओं ने बताया कि भाजपा और सहयोगी दलों की जीत हाल के चुनावों में कैसे हुई यह सब जानने लगे हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी की बात सार्वजनिक होने का बाद भी चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा नहीं दिया है।