Monday, 21 September 2026 | 11:51 AM
राजनीति

सीएम योगी का संदेश : रोजगार पाने वाला नहीं देने वाला बनें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है, जिसमें सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं और भावी उद्यमियों से आगे आने की अपील की और कहा कि वो नए संपर्कों और नए बाजार को समझे और रोजगार पाने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनें.
Share:
सीएम योगी का संदेश : रोजगार पाने वाला नहीं देने वाला बनें
Read in your preferred language.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है, जिसमें सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं और भावी उद्यमियों से आगे आने की अपील की और कहा कि वो नए संपर्कों और नए बाजार को समझे और रोजगार पाने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनें. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को लिखे पत्र में कहा कि मुझे ये बताते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है.  उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिले, हमारे कारीगरों, उद्यमियों और अन्नदाताओं की मेहनत को दुनिया पहचाने, इसी उद्देश्य से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन वर्ष 2023 में आरंभ किया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की सेवा का दायित्व संभाला तब हमारे सामने सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में एक रोजगार का सृजन करना था.   

सीएम योगी ने इस बात पर संतोष जताया कि इस दौरान अकेले एमएसएसई सेक्टर और ओडीओपी के ज़रिए 4 करोड़ नौकरियों का सृजन हुआ है. सीएम ने कहा कि यूपी को बीमारू प्रदेश की छवि से बाहर निकालना उत्सव प्रदेश बनाना बड़ी चुनौती थी लेकिन, हमारी सरकार ये प्रदेश अर्थव्यवस्था का डबल इंजन है. 

उन्होंने आगे लिखा- उत्तर प्रदेश की पहचान केवल बाजार और जनशक्ति नहीं, बल्कि यहां के युवाओं के कौशल, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा भी है. प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं, अपितु रोजगार देने वाला उद्यमी बने, इसी सोच के साथ सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं.