Wednesday, 16 September 2026 | 4:00 AM
भारत

चीन ने भारतीय विद्यार्थियों से कहा, चीन आने के लिए कॉलेजों के संपर्क में रहें

चीन ने कोविड-19 महामारी के चलते अपने घरों पर फंसे सैकड़ों भारतीय विद्यार्थियों को उनके संबंधित कॉलेजों के साथ संपर्क में रहने और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के जरिए अपनी अकादमिक प्रगति की सुरक्षा के लिए निर्देशों का पालन करने को कहा है क्योंकि विदेशी विद्यार्थियों को देश में प्रवेश की अनुमति अब भी नहीं है। प
Share:
Read in your preferred language.

चीन ने कोविड-19 महामारी के चलते अपने घरों पर फंसे सैकड़ों भारतीय विद्यार्थियों को उनके संबंधित कॉलेजों के साथ संपर्क में रहने और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के जरिए अपनी अकादमिक प्रगति की सुरक्षा के लिए निर्देशों का पालन करने को कहा है क्योंकि विदेशी विद्यार्थियों को देश में प्रवेश की अनुमति अब भी नहीं है।

पिछले साल के डेटा के मुताबिक करीब 23,000 भारतीय विद्यार्थी चीन के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पढ़ते हैं जिनमें से 21,000 से अधिक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर विद्यार्थी जनवरी में चीनी नववर्ष की छुट्टियों के दौरान भारत चले गए थे और उसी वक्त चीन में महामारी फैलनी शुरू हुई थी जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय यात्राएं बुरी तरह बाधित हुई थीं।