Wednesday, 16 September 2026 | 4:22 AM
भारत

दहेज के लिए तोड़ी शादी,

डलमऊ/ रायबरेली,, वर पक्ष ने दहेज के लिए शादी तोड़ दी लड़की पक्ष का आरोप है। कि वर पक्ष ने चार पहिया गाड़ी दो लाख नगद के लिए शादी तोड़ दी है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर बनापार निवासी रामकृपाल की बेटी की शादी गोपाल पुत्र रमाशंकर निवासी पूरे पडरियन थाना जगतपुर के साथ तय हुई थी लड़की का आरोप है कि ग
Share:
Read in your preferred language.


डलमऊ/ रायबरेली,,
वर पक्ष ने दहेज के लिए शादी तोड़ दी लड़की पक्ष का आरोप है। कि वर पक्ष ने चार पहिया गाड़ी दो लाख नगद के लिए शादी तोड़ दी है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर बनापार निवासी रामकृपाल की बेटी की शादी गोपाल पुत्र रमाशंकर निवासी पूरे पडरियन थाना जगतपुर के साथ तय हुई थी लड़की का आरोप है कि गोपाल पिछले 1 वर्ष से उसके साथ प्रेम करता था और शादी का वादा भी किया था दोनों पक्षों के परिजनों की सहमति से शादी तय हो गई और बरीक्षा भी हो गया था दोनों की शादी 14 मई को होनी थी लड़की के परिजनो ने शादी की सारी तैयारी भी कर ली लेकिन अचानक वर पक्ष ने शादी में चार पहिया गाड़ी व ₹200000 की मांग कर दी ना देने पर शादी करने से मना कर दिया लड़की के द्वारा डलमऊ कोतवाली में तहरीर दी गई है कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है जांच की जा रही है।