Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 PM
भारत

बिहार प्रदेश: पूर्व प्रदेश अध्यक्षा ने भेंट किया चुनाव चिन्ह करनी

सम्यक पार्टी बिहार प्रदेश की पूर्व अध्यक्षा माननीया अनिता सिन्हा, पटना से आए राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर प्रमोद सिन्हा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर कमला प्रसाद ने शुक्रवार को सुबह 230 गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शीष मणि कुमार 'भंते जी' को उनका चुनाव चिन्ह करनी भेंट किया। उसके बाद सभी न
Share:
बिहार प्रदेश: पूर्व प्रदेश अध्यक्षा ने भेंट किया चुनाव चिन्ह करनी
Read in your preferred language.

सम्यक पार्टी बिहार प्रदेश की पूर्व अध्यक्षा माननीया अनिता सिन्हा, पटना से आए राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर प्रमोद सिन्हा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर कमला प्रसाद ने शुक्रवार को सुबह 230 गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शीष मणि कुमार 'भंते जी' को उनका चुनाव चिन्ह करनी भेंट किया।

उसके बाद सभी ने भंते राजेन्द्र, राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य, बिहार प्रदेश सचिव माननीया गीता वर्मा, बलरामपुर उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव और विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव और अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शीष मणि कुमार 'भंते जी' के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथ क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया।

शनिवार को पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व आईएएस और पूर्व मंत्री तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह, प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. राज कुमार, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर. के. विश्वकर्मा और प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शीष मणि कुमार 'भंते जी'के समर्थन में प्रचार में शामिल होंगे।