Wednesday, 16 September 2026 | 2:17 AM
मनोरंजन

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी का खुलासा, कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने उनके साथ पार कर दी थी हद ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में नज़र आ रही हैं। यहां पहले ही दिन से शमिता सुर्खियों में हैं। पहले राज कुंद्रा के केस बीच शमिता का इस शो का हिस्सा बनना लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला था। वहीं अब घर के अंदर शमिता, प्रतीक सहजपाल के साथ हुए झगड़े और एक खुलासे की वजह से खबरों में
Share:
Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी का खुलासा, कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने उनके साथ पार कर दी थी हद ...
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में नज़र आ रही हैं। यहां पहले ही दिन से शमिता सुर्खियों में हैं। पहले राज कुंद्रा के केस बीच शमिता का इस शो का हिस्सा बनना लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला था। वहीं अब घर के अंदर शमिता, प्रतीक सहजपाल के साथ हुए झगड़े और एक खुलासे की वजह से खबरों में हैं। हाल ही में शमिता ने ये खुलासा किया है कि कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने उनके साथ बदतमीज़ी की थी, जिसके बाद उन्होंने कोरियोग्राफर को चेतावनी भी दी थी और दूरी बना ली थी। लेकिन अब बिग बॉस के घर में शमिता का निशांत से सामना हुआ है ऐसे में उन्हें वो किस्सा फिर याद आ गया।

10 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया कि शमिता और दिव्या बेड पर लेटी हुई थीं और एक दूसरे से बात कर रही थीं। एक्ट्रेस ने दिव्या को बताया कि एक शो के दौरान उन्हें ये महसूस हुआ कि निशांत ने अपनी लाइन क्रॉस की है, जिससे उन्होंने काफी असहज महसूस किया। उसके बाद शमिता ने निशांत से दूरी बना ली और बात करना छोड़ दी।

शमिता ने कहा, ‘मैं उस हादसे के बारे में नहीं बताना चाहूंगी, लेकिन निशांत ने एक बार मेरे साथ अपनी हद पार कर दी थी जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया था। मैंने उसे कहा था कि ये उसने गलत किया है जिसके बाद हमारी बात होना बंद हो गई थी। मुझे लगता है मुझे इसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि वो हादसा फिर से याद नहीं करना चाहती। इसलिए स्टेज पर भी जब मैंने इसे देखा तो बस ऐसे दिखाया कि हां मैं इसे जानती हूं’। आपको बता दें कि निशांत इंडस्ट्री के जाने पहचाने कोरियोग्राफर हैं। वहीं शमिता बिग बॉस में दूसरी बार नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस इससे पहले साल 2009 में बिग बॉस में नज़र आ चुकी हैं।