Wednesday, 16 September 2026 | 12:20 AM
मनोरंजन

बिग बॉस 18: फराह खान ने लगाई क्लास ?

बिग बॉस 18 के हर बीतते एपिसोड के साथ शो में रोमांच बढ़ते ही जा रहा है. इस हफ्ते के लिए वीकेंड का वार की वोटिंग की शुरुआत हो गई है. शो का प्रोमो सामने आने के बाद से फैंस रविवार के एपिसोड के लिए काफी उत्साहित हैं. इस बार सलमान खान की जगह फराह खान शो के होस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं. वो होस्ट बनकर स
Share:
बिग बॉस 18: फराह खान ने लगाई क्लास ?
Read in your preferred language.

बिग बॉस 18 के हर बीतते एपिसोड के साथ शो में रोमांच बढ़ते ही जा रहा है. इस हफ्ते के लिए वीकेंड का वार की वोटिंग की शुरुआत हो गई है. शो का प्रोमो सामने आने के बाद से फैंस रविवार के एपिसोड के लिए काफी उत्साहित हैं. इस बार सलमान खान की जगह फराह खान शो के होस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं. वो होस्ट बनकर सभी घरवालों को जमकर खरी-खोटी सुनाती हैं. फराह खान ने ईशा सिंह के साथ ही रजत दलाल की भी खूब क्लास लगाई.

करणवीर मेहरा को टारगेट करने के लिए फराह खान ने ईशा सिंह को फटकार लगाते हुए करण की तुलना बिग बॉस13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कंपेयर किया. बता दें, विग बॉस 13 के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को अकेसर टारगेट किया जाता था. फराह कहती हैं, ‘ईशा अगर करण ने ये कमेंट आप में से किसी के लिए किया होता तो पूरा घर नीचे आ जाता’. इसके साथ ही फराह खान ने कहा कि बिग बॉस के इस सीजन में सब करण के ही बारे में बात करते रहते हैं.

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए करण वीर मेहरा, कशिश कपूर, चुम दारंग, दिग्विजय सिंह राठी, सारा अरफीन खान और शिल्पा शिरोडकर नॉमिनेट हुए हैं. अब ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इस हफ्ते बिग बॉस में किसका सफर खत्म होगा.

इसके साथ ही बिग बॉस के घर में गेस्ट के तौर पर सान्या मल्होत्रा और सुनिधी चौहान की एंट्री होने वाली है. ये गेस्ट सभी घरवालों से पूछते हैं कि इस घर में ऐसा कौन सा रिश्ता है जिसकी डोर अब कट जानी चाहिए. प्रोमो में दिग्विजय राठी शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा के रिश्ते की डोर काटते नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं कि दोनों हर समय साथ-साथ रहते हैं, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे के पीछे बुरा-भला कहते हैं. इसके साथ ही और भी कई ऐसे रिश्ते होने वाले हैं जिनपर घरवाले सवाल उठाते हैं. ये सेग्मेंट देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. प्रोमो पर कमेंट कर फैंस ने अपनी उत्सुकता जाहिर की.