Friday, 02 October 2026 | 4:07 AM
भारत

भारतीय विद्यार्थी मोर्चा का पटना में प्रदर्शन धरना

Share:
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा का पटना में प्रदर्शन धरना
Read in your preferred language.


पटना। ईवीएम को हटाने, शिक्षा का निजीकरण करने, शिक्षा विरोधी नीतियों और पेपर लीक के खिलाफ भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने पटना में राज्यस्तरीय आक्रोश महारैली निकाला।
पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। 
13 सूत्री  मांगों में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल बंद करने, बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने, मौजूदा neet परीक्षा की समीक्षा करने, जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर किए गए मुकदमे वापस लेने, पूरे देश भर में एक तरह की शिक्षा सिलेबस लागू करने, छात्रावास भवनों की मरम्मत करने आदि प्रमुख मांगे शामिल है 
प्रदर्शनकारी सरकार की नीतियों के खिलाफ और वामन मेश्राम के समर्थन में नारे लगा रहे थे।