कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की तीसरी वर्षगांठ पर इसे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला आंदोलन बताया है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण जैसे मुद्दों को सामने लाने वाली ऐतिहासिक पहल थी। उन्होंने दावा किया कि यह यात्रा आने वाले दशकों तक याद रखी जाएगी। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा देश की राजनीति में “गहराई से परिवर्तन” लाने वाली घटना साबित हुई। यह पदयात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल निकाली गई थी। करीब 4,000 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 200 से ज्यादा भारत यात्री शामिल हुए और यह 145 दिनों से अधिक समय तक चली।
भारत
'भारत जोड़ो यात्रा ने बदली देश की राजनीति', जयराम रमेश ने राहुल की पदयात्रा को बताया ऐतिहासिक
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की तीसरी वर्षगांठ पर इसे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला आंदोलन बताया है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण जैसे मुद्दों को सामने लाने वाली
Read in your preferred language.