Wednesday, 16 September 2026 | 12:33 AM
भारत

बरेली - जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने किया नाम रोशन।

बरेली/आंवला - वर्ष 2023 की दसवीं की परीक्षा में कनिष्का गुप्ता ने लहराया परचम। कनिष्का ने 90.33% अंक अर्जित कर अपने माता पिता एवं परिवार का नाम रोशन किया। ग्राम शिवपुरी के गोविंद गुप्ता की पुत्री कनिष्का गुप्ता ने सिद्ध कर के दिखाया कि मेहनत एवं सही रणनीति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कनिष
Share:
बरेली - जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने किया नाम रोशन।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - वर्ष 2023 की दसवीं की परीक्षा में कनिष्का गुप्ता ने लहराया परचम। कनिष्का ने 90.33% अंक अर्जित कर अपने माता पिता एवं परिवार का नाम रोशन किया। ग्राम शिवपुरी के गोविंद गुप्ता की पुत्री कनिष्का गुप्ता ने सिद्ध कर के दिखाया कि मेहनत एवं सही रणनीति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कनिष्का की माता चांदनी गुप्ता ने बताया कि शुरू से ही बेटी ने शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए कठिन परिश्रम किया है। उन्होंने बताया कि उनके बार बार मना करने के बावजूद भी देर रात तक उनकी बेटी ने अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि बेटी ने सेल्फ स्टडी ज्यादा की है। कनिष्का गांव के गौतम बुध इंटर कॉलेज की छात्रा है। जैसे ही परीक्षा परिणाम आया कनिष्का के घर बधाई देने वालों की कतार लग गई। कनिष्का भविष्य में देश की सेवा के लिए प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं ।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा