Wednesday, 16 September 2026 | 2:10 AM
भारत

बरेली - रंजिशन लगाई आग, गाय जलकर मरी, चार पर रिपोर्ट दर्ज।

बरेली/आंवला - उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के थाना क्षेत्र सिरौली में रंजिशन एक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगा दी जिसमें एक गाय जलकर मर गई जबकि तमाम सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया है की थाना सिरौली के गांव दस्तमपुर के नबाब अली के घर की झोपड़ी में गुरु
Share:
बरेली - रंजिशन लगाई आग, गाय जलकर मरी, चार पर रिपोर्ट दर्ज।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के थाना क्षेत्र सिरौली में रंजिशन एक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगा दी जिसमें एक गाय जलकर मर गई जबकि तमाम सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया है की थाना सिरौली के
गांव दस्तमपुर के नबाब अली के घर की झोपड़ी में गुरुवार की रात रंजिशन आग लगा दी। जिसमें एक गाय जलकर मर गई जबकि घर का अन्य सामान भी जल गया। नबाब अली ने बताया कि उसकी गांव के कुछ लोगों से बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही है। इस मामले में चार लोगों इदरीश, अयुब खा, शाहरुख और रहमत पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा