Wednesday, 16 September 2026 | 6:21 PM
उत्तर प्रदेश

बहराइच:छात्रा प्रिया मौर्या के मौत के आरोपियों की कड़ी कार्यवाई हेतु प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ?

बहराइच,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2024 फतेहपुर की छात्रा प्रिया मौर्या के साथ छेड़खानी व मौत के आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाई करने तथा विगत एक सप्ताह के अन्दर मौर्य समाज के उपर लगातार दो-तीन हत्याओं को प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत कि जिला इकाई कि ओर से जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य के ने
Share:
बहराइच:छात्रा प्रिया मौर्या के मौत के आरोपियों की कड़ी कार्यवाई हेतु प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ?
Read in your preferred language.

बहराइच,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2024 फतेहपुर की छात्रा प्रिया मौर्या के साथ छेड़खानी व मौत के आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाई करने तथा विगत एक सप्ताह के अन्दर मौर्य समाज के उपर लगातार दो-तीन हत्याओं को प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत कि जिला इकाई कि ओर से जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कार्यवाई कि मांग की।प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद मांग करती है कि प्रिया के साथ हुई इस घटना में दोषियों के उपर कड़ी कार्यवाही करने की कृपा करें। तथा उसके परिवार को न्याय दिया जाये जिससे की प्रिया जैसी अन्य किसी भी बहन-बेटियों के ऊपर इस प्रकार का घिनौना कृत्य न हो पाये और साथ ही उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के अन्दर नीतेश मौर्य, दादुपुर, शिवपुर विधानसभा जनपद-वाराणसी व कृतार्थ मौर्य जनपद-हाथरस में हत्या करने वाले दोषियों के उपर कड़ी कार्यवाही हो। इस मौके पर प्रदेश आशीष कुमार मौर्य, प्रदेश संगठन मंत्री संतोष कुमार मौर्य,प्रदेश प्रवक्ता अजय मौर्य प्रदेश सलाहकार हरिनाम सिंह कुशवाहा जिला वरिष्ठ महासचिव जीवन लाल मौर्य जिला सलाहकार अभय प्रकाश नारायण मौर्य जिला प्रवक्ता पटवारी लाल मौर्य जिला सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार मौर्य जिला महामंत्री दीपक मौर्य जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश मौर्य , राममूर्ति मौर्य, शिवा मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।