रबी मौसम 2026-27 के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं मूल्य नियंत्रण संबंधी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी, अरवल द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष तथा Quick Response Team (QRT) का गठन किया गया है।
इसी प्रकार जिला स्तर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, अरवल के कार्यालय तथा प्रखंड स्तर पर संबंधित प्रखंड कृषि कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
उर्वरकों की अधिक कीमत वसूली, कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा वितरण में अनियमितता की शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित QRT द्वारा प्रतिष्ठान का स्थलीय निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
जाँच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित विक्रेता अथवा प्रतिष्ठान के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा।
📞 किसानों की सुविधा हेतु संपर्क नंबर जारी किया गया है ताकि किसान तुरंत जानकारी दे सकें जो निम्न प्रकार है
जिला नियंत्रण कक्ष: 9031643599
नोडल पदाधिकारी: श्री रोहित रौशन, सहायक निदेशक (शष्य) – 8210480339
प्रखंडवार QRT संपर्क नंबर:
- अरवल – 9031643601
- कलेर – 9031643602
- करपी – 8825230689
- कुर्था – 9031643645
- सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर – 9031643647
🌱 जिला प्रशासन, अरवल की किसानों से अपील
उर्वरक की खरीद निर्धारित मूल्य पर ही करें तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली या अनियमितता की जानकारी तत्काल संबंधित नियंत्रण कक्ष अथवा QRT को दें।
किसानों के हितों की रक्षा एवं उर्वरकों की पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, अरवल प्रतिबद्ध है।