आईटीआई में पंचम चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
06 से 11 अक्टूबर की रात 12 बजे तक कर सकेंगे आवेदन, राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश का मौका
कासगंज। सत्र 2026-27 में राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए पंचम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि पंचम चरण के अंतर्गत प्रवेश/नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ संस्थानों एवं ट्रेड के विकल्प भरने होंगे।
पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे तक चलेगी। इस अवधि में इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन एवं विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि प्रवेश के अवसर से वंचित न रहना पड़े।