Wednesday, 16 September 2026 | 2:16 AM
भारत

अखिलेश यादव के खिलाफ बड़ा दांव खेल सकती हैंअपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब नजदीक आ रहे हैं. इसी बीच सभी दल जीत की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. ऐसे में चुनाव भी दिलचस्प होता जा रहा है. सभी पार्टियां अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने में लगी हैं. सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि इस चुनाव में बीजेपी सपा को बड़ा धक्का दे सकती है. दरअसल, हा
Share:
अखिलेश यादव के खिलाफ बड़ा दांव खेल सकती हैंअपर्णा यादव
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब नजदीक आ रहे हैं. इसी बीच सभी दल जीत की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. ऐसे में चुनाव भी दिलचस्प होता जा रहा है. सभी पार्टियां अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने में लगी हैं. सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि इस चुनाव में बीजेपी सपा को बड़ा धक्का दे सकती है. दरअसल, हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को बीजेपी अखिलेश यादव के सामने खड़ा करने का प्लान कर रही है. बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव को मैनपुरी की करहल सीट से टिकट दिया जा सकता है. अब अगर बीजेपी अखिलेश के सामने अपर्णा को खड़ा करती है, तो चुनाव मजेदार हो सकता है.