Wednesday, 16 September 2026 | 10:24 AM
मनोरंजन

महिलाओं का दर्द समझने 21 किमी चले अक्षय कुमार, हंसल मेहता ने उड़ाया मजाक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में 21 किलोमीटर तक ट्रेडमिल पर वॉक की. उन्होंने मिशन पानी के Waterthon तहत ऐसा किया ताकि लोगों को ये अहसास करा सकें कि साफ पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी तमाम महिलाओं को रोज कितनी मशक्कत करनी पड़ती है. हालांकि फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और नीरज घायवान को अक्षय क
Share:
महिलाओं का दर्द समझने 21 किमी चले अक्षय कुमार, हंसल मेहता ने उड़ाया मजाक
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में 21 किलोमीटर तक ट्रेडमिल पर वॉक की. उन्होंने मिशन पानी के Waterthon तहत ऐसा किया ताकि लोगों को ये अहसास करा सकें कि साफ पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी तमाम महिलाओं को रोज कितनी मशक्कत करनी पड़ती है. हालांकि फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और नीरज घायवान को अक्षय कुमार का ये तरीका रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी निंदा की.

हंसल मेहता ने अक्षय कुमार पर तंज कसते हुए लिखा, "मैंने रात भर अपना एयर कंडीशनर 16 डिग्री पर चलाकर रखा ताकि समझ सकूं कि कैसे किसान इतनी सर्दी का सामना कर रहे हैं." एक अन्य ट्वीट में हंसल ने लिखा, "मैंने 7 दिनों तक व्रत रखा ताकि ये समझ सकूं कि किस तरह गरीब लोग देश भे भूखे रहते हैं." हंसल की ही तरह फिल्ममेकर नीरज घायवान ने भी अक्षय कुमार का मजाक बनाया है.