Saturday, 24 October 2026 | 2:05 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : ब्राउन शुगर-स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹100000

कोतवाली पलिया की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला पुत्र बाबानंद गुप्ता निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी को अवैध मादक पदार्थ 41 ग्राम ब्राउन शुगर–स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0 UP-31-CH-6193 के साथ निर्वाणा होटल से आगे व अर्जुन बेली सिंह बोर्ड से पहले दाहिने कच्चे रास्ते के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : ब्राउन शुगर-स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹100000
गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया श्री शिवा जी दुबे के नेतृत्व में कोतवाली पलिया की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला पुत्र बाबानंद गुप्ता निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी को अवैध मादक पदार्थ 41 ग्राम ब्राउन शुगर–स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0 UP-31-CH-6193 के साथ निर्वाणा होटल से आगे व अर्जुन बेली सिंह बोर्ड से पहले दाहिने कच्चे रास्ते के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। 

उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 310/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। व मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0 UP-31-CH-6193 को एम0वी0 एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।

आपराधिक इतिहासः
मु0अ0सं0 134/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पलिया जनपद खीरी ।  
 मु0अ0सं0 062/2024 धारा 60 आवकारी अधिनियम कोतवाली पलिया जनपद खीरी ।  
 मु0अ0सं0 310/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पलिया जनपद खीरी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 रामजीत यादव, हे0का0 जितेन्द्र कुमार, का0 कृष्ण मुरारी, का0 सुनील कुमार रावत कोतवाली पलिया जनपद खीरी मौजूद रहे।