Saturday, 24 October 2026 | 3:01 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: डीआईजी कानपुर रेंज के फतेहगढ़ आगमन पर एसपी और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, गारद ने दी सलामी

दिनांक 23.10.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के जनपद आगमन पर पुलिस गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा निरीक्षण गारद द्वारा सलामी दी गई।
Share:
फर्रुखाबाद: डीआईजी कानपुर रेंज के फतेहगढ़ आगमन पर एसपी और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, गारद ने दी सलामी
एसपी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया स्वागत

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में जनपद की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद का जनपद फतेहगढ़ में आगमन हुआ।

52117

​पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और गारद की सलामी:

निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआईजी कानपुर रेंज के पुलिस गेस्ट हाउस फतेहगढ़ पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। अधिकारियों ने डीआईजी महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात पुलिस बल के निरीक्षण गारद द्वारा उन्हें औपचारिक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। इस दौरान जनपद की सुरक्षा व्यवस्था व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के बीच आवश्यक चर्चा भी हुई।

52116