Wednesday, 16 September 2026 | 1:26 AM
भारत

ममता बनर्जी या BJP, पश्चिम बंगाल में इस बार किसकी सरकार?

इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसमें पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव पूरे देश की नजर है. इसे लेकर MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया है. ये ओपिनियन पोल राजनीतिक दलों की सांसें अटकाने वाली है. सर्वे की मानें तो TMC को 43 फीसदी, बीजेपी को 42 फीसदी और अन्य को 16 फीसदी वोट मिलन
Share:
ममता बनर्जी या BJP, पश्चिम बंगाल में इस बार किसकी सरकार?
Read in your preferred language.

इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसमें पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव पूरे देश की नजर है. इसे लेकर MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया है. ये ओपिनियन पोल राजनीतिक दलों की सांसें अटकाने वाली है. सर्वे की मानें तो TMC को 43 फीसदी, बीजेपी को 42 फीसदी और अन्य को 16 फीसदी वोट मिलने की संभावना है.

सर्वे की मानें तो बंगाल की 294 सीटों पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. MATRIZE ओपिनियन पोल के अनुसार TMC 140-160 सीटें, बीजेपी को 130-150 सीटें ओर अन्य को 8-16 सीटें मिलने की संभावना है. बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है. बंगाल का राजनीति परिदृश्य इस बार बदला हुआ है.

TMC से अलग होकर हुमायूं कबीर ने अपनी अलग पार्टी बनाई है, जिसका नाम आम जनता उन्नयन पार्टी है. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन किया है. कई मुश्लिम सीटों पर ये गठबंधन ममता बनर्जी की TMC को टक्कर देगी, जिससे बीजेपी को फायदा पहुंच सकता है. यही कारण है कि अधिकतर सीटों पर बीजेपी और TMC के उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले हो सकते हैं.


पहले चरण के लिए अधिसूचना 30 मार्च 2026 को जारी होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 2 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 9 अप्रैल तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल और 10 अप्रैल को होगी. उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल और 13 अप्रैल है. चुनाव प्रक्रिया 6 मई 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.


चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 3.28 करोड़ पुरुष और 3.16 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1152 है. 18 से 19 साल के फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 5.23 लाख है. 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 1.31 करोड़ है. 85 साल से अधिक उम्र के 3.79 लाख मतदाता हैं और 4.16 लाख दिव्यांग मतदाता भी इस चुनाव में हिस्सा लेंगे. ईवीएम को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.