लखीमपुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंदिर एवं उसके आसपास के संपूर्ण परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ सदर विधायक योगेश वर्मा सहित सम्मानित पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ता बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया तथा मंदिर परिसर के आस पास क्षेत्र की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने में योगदान दिया।
स्वच्छता सेवा एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को साकार करते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लखीमपुर में सेठ घाट मंदिर तथा ओयल मेढक मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं सदर विधायक योगेश वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं सहभागिता से श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत मंदिर एवं उसके आसपास के संपूर्ण परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सदर विधायक के साथ सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया तथा परिसर के विभिन्न क्षेत्र की साफ-सफाई, स्वच्छता सुनिश्चित करने में योगदान दिया।
अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ, साफ सुथरा, सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा।
सभी की सक्रिय सहभागिता ने इस अभियान को जन भागीदारी एवं सामूहिक संकल्प का स्वरूप प्रदान किया गया। यह पहल स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के साथ-साथ सेवा सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहनी, ओयल मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।