Sunday, 18 October 2026 | 8:40 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की श्रद्धालुओं ने की आराधना, मंदिरों में उमड़ी भीड़

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर श्रद्धालु मां महागौरी को पुष्प, फल, चुनरी, मिष्ठान और प्रसाद आदि अर्पित कर रहे हैं। मंदिरों में मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती के पाठ और भजन कीर्तन से भक्ति वातावरण बना हुआ है। कई स्थानों पर विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जा रहा है।
Share:
लखीमपुर खीरी : शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की श्रद्धालुओं ने की आराधना, मंदिरों में उमड़ी भीड़
रक्षा देवी मंदिर की तस्वीर
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की जा रही है। इस पावन अवसर पर छोटी काशी गोला के विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर रही है, सुबह से ही भक्त मां के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी को शांति, पवित्रता, करुणा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां महागौरी की आराधना करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर श्रद्धालु मां महागौरी को पुष्प, फल, चुनरी, मिष्ठान और प्रसाद आदि अर्पित कर रहे हैं। मंदिरों में मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती के पाठ और भजन कीर्तन से भक्ति वातावरण बना हुआ है। कई स्थानों पर विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जा रहा है।

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है श्रद्धालु छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं तथा भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा भेंट करते हैं। कई परिवारों में अष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा के साथ कन्या पूजन की परंपरा निभाई जा रही है।

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों और पूजा पंडालो में भक्ति और उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए परिवार की सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। चारों ओर गूंज रहे जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।