Sunday, 18 October 2026 | 8:37 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद- जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिलाओं और छात्रों के लिए विशेष साइबर सुरक्षा व जागरूकता अभियान आयोजित

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के समस्त थानों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Share:
फर्रुखाबाद- जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिलाओं और छात्रों के लिए विशेष साइबर सुरक्षा व जागरूकता अभियान आयोजित
जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है|

46787

​जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर सुरक्षा की जानकारी:

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाओं तथा बाल मजदूरी न कराने के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। इसके साथ ही, डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

46787

​साइबर सुरक्षा सलाहकार का वर्चुअल सत्र:

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर सुरक्षा सलाहकार श्री रक्षित टंडन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी वेबसाइट एवं लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट तथा AI के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु निजी जानकारी, OTP एवं पासवर्ड साझा न करने, संदिग्ध कॉल, मैसेज व लिंक से सतर्क रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए और जागरूकता संबंधी पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

​आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:

किसी भी आपात स्थिति या साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की गई:

  • ​वूमेन पावर लाइन: 1090
  • ​मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • ​चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
  • ​साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930 (तथा आधिकारिक पोर्टल [http://cybercrime.gov.in](http://cybercrime.gov.in))
  • ​पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
  • ​एंबुलेंस सेवा: 108