डिंपल कपाड़िया अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस सीरीज में सास और बहू मिलकर ड्रग माफिया, खून-खराबा और गोलीबारी करती हुई नजर आएंगी। ट्रेलर का वीडियो ईशा तलवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।ट्रेलर के बाद फैंस सीरीज देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसमें डिंपल कपाड़िया के अलावा राधिका मदान ,आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल, ईशा तलवार, अंगिरा धर और मोनिका डोगरा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 5 मई को OTT प्लेट फॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज कहने को तो सास-बहू पर आधारित है। मगर, सास-बहू की आम कहानियों से बिल्कुल अलग है। सीरीज में सास के किरदार में डिंपल कपाड़िया हैं। जो अपनी बहुओं के साथ मिलकर ड्रग्स का धंधा करेंगी। इतना ही नहीं ये महिलाए बंदूक उठाएंगी और चलाएंगी भी।
मनोरंजन
डिंपल कपाड़िया ड्रग्स माफिया के रोल में दिखेंगी, 'सास बहू और फ्लेमिंगो' से ओटीटी पर डेब्यू
डिंपल कपाड़िया अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस सीरीज में सास और बहू मिलकर ड्रग माफिया, खून-खराबा और गोलीबारी करती हुई नजर आएंगी। ट्रेलर का वीडियो ईशा तलवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।ट्रेलर के बाद फैं
Read in your preferred language.