Wednesday, 16 September 2026 | 2:52 AM
उत्तर प्रदेश

कोरबा - शादी के 6 माह बाद भी फिजिकल रिलेशन नहीं

कोरबा/कटघोरा_ तीसरी शादी करने वाले पति ने दहेज के प्रताड़ित करते हुए 6 माह बाद भी फिजिकल रिलेशनशिप नहीं किया। कटघाेरा के अंबिकापुर राेड निवासी माेहम्मद इब्राहिम कुरैशी उर्फ गुड्डू की नव-विवाहिता पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस कटघाेरा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक बालकाे नगर निव
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा/कटघोरा_ तीसरी शादी करने वाले पति ने दहेज के प्रताड़ित करते हुए 6 माह बाद भी फिजिकल रिलेशनशिप नहीं किया। कटघाेरा के अंबिकापुर राेड निवासी माेहम्मद इब्राहिम कुरैशी उर्फ गुड्डू की नव-विवाहिता पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस कटघाेरा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक बालकाे नगर निवासी 38 वर्षीय महिला की 6 माह पहले मोहम्मद इब्राहिम के साथ रीति-रिवाज से शादी हुई थी।पेशे से वाहन चालक माेहम्मद इब्राहिम की पहली पत्नी से तलाक हाे चुका है और दूसरी पत्नी की माैत। इसके बाद उसने पीड़िता से तीसरी शादी की थी। ससुराल पहुंचने पर उसे पति समेत ससुराल वालाें द्वारा दहेज में कुछ नहीं देने की बात कहते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। माेहम्मद इब्राहिम ने दहेज में 2 लाख रुपए की मांग करते हुए शादी के 6 माह बाद भी पीड़िता से फिजिकल रिलेशनशिप नहीं बनाया।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़