Wednesday, 16 September 2026 | 12:24 AM
भारत

कोरबा-पति ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, डॉक्टरों को लगाने पड़े 40 टांके.

कोरबा- जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने अपने पत्नी को चाकू से इतना मारा कि उसे डॉक्टरों ने 40 टांके लगाए हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को टीवी दिखाने के बहाने कमरे के अंदर ले गया था। यहां उसने पहले टीवी के साउंड को बढ़ाया। फिर कई बार चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा- जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने अपने पत्नी को चाकू से इतना मारा कि उसे डॉक्टरों ने 40 टांके लगाए हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को टीवी दिखाने के बहाने कमरे के अंदर ले गया था। यहां उसने पहले टीवी के साउंड को बढ़ाया। फिर कई बार चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। मामला मानिकपुरी चौकी क्षेत्र का है।शारदा विहार वार्ड के अंतर्गत आने वाले चिमनी भट्टा इलाके में नारायण पटेल के यहां एक हफ्ते बाद शादी है। इसी शादी में शामिल होने के लिए उसने अपने भाई सहारन पटेल(41) को बुलाया हुआ है। सहारन अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ कोथारी में रहता है। वह यहां इन दिनों अपने भतीजे के शादी में शामिल होने अपने परिवार के साथ पहुंचा हुआ था। नारायण पटेल इसी इलाके में एक लकड़ी दुकान में काम करता है। इसी दुकान के पास उसका घर भी है। इसी घर में सब लोग रुके हुए थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह यह वारदात हुई है।

जिला संवाददाता

उत्सव कुमार यादव

कोरबा छत्तीसगढ़