Sunday, 25 October 2026 | 3:13 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-उद्यान विभाग से मिलेगा किसानों को नकद मूल्य पर आलू का बीज।

इच्छुक किसान उद्यान विभाग के विकसित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर, उठाएं लाभ।
Share:
 कासगंज :-उद्यान विभाग से मिलेगा किसानों को नकद मूल्य पर आलू का बीज।
कासगंज द दस्तक 24 राजेन्द्रसिंह निदेशालय उद्यान विभाग लखनऊ के निर्देशानुसार आदेश के क्रम में अनुदान पर आलू का बीज प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान उद्यान विभाग के विकसित पोर्टल potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
     जिला उद्यान अधिकारी कासगंज रवि-चन्द्र जयसवार ने अवगत कराया है कि जनपद के किसान रवी के सीजन में प्रमुख रुप से आलू की फसल का उत्पादन करते है। वर्तमान में जिले में किसान आलू की फसल की तैयारी में लगे हुए हैं। इस बीच अनुदान पर आलू उपलब्ध कराने के ऑनलाइन बुकिंग शुरु हो गई है। समस्त आलू बीज का विक्रय नकद मूल्य पर किया जायेगा। प्रत्येक कृषक को प्रति प्रजाति (आधारित 1, आधारित 2, सीड साइज एवं ओवर साइज सहित) अधिकतम 0.5 हे० तथा सभी प्रजातियां मिलाकर के प्रति कृषक अधिकतम 2 हे० हेतु आलू बीज देय होगा। आवेदक कृषक द्वारा पोर्टल पर कम से कम 2 प्रजाति का चयन करना अनिवार्य होगा। उद्यान विभाग द्वारा कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी संगम, कुफरी ख्याति, कुफरी मोहन एवं कुफरी चिप्सोना-1, आदि प्रजातियों के बीज जनपद हेतु उपलब्ध है। 
    उन्होंने यह भी बताया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए फोटो युक्त वैद्य पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक डिटेल, खसरा खतौनी, कुल देय धनराशि की 5 से 25 प्रतिशत तक की अग्रिम धनराशि जमा करने की रसीद की आवश्यकता होगी। अतः किसानो से अनुरोध है कि प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर अपना पंजीकरण यथाशीघ्र पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें। तथा किसी भी कार्य दिवस में कमरा नं. 59 विकास भवन कासगंज में सम्पर्क कर सकते हैं