फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक को थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एक युवक को दबोचा गया। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट पर मु०अ०सं० 254/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सर्वेश सिंह पुत्र प्रेमनारायण निवासी ग्राम अमृतपुर, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़ पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:
01 अवैध तमंचा 315 बोर
01 जिंदा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु०अ०सं० 254/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़
मु०अ०सं० 169/18 धारा 13 जुआ एक्ट, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़
मु०अ०सं० 0057/12 धारा 25/25(ए) आर्म्स एक्ट, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
उ०नि० हरिकेश कुमार
का० डोरीलाल
का० हिमांशु