Thursday, 01 October 2026 | 4:21 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :तहसील केराकत अन्तर्गत एनएच-233 के चौड़ीकरण से प्रभावित 20 ग्रामों के किसानों को प्रतिकर धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित किसानों के साथ की वार्ता

Share:
जौनपुर :तहसील केराकत अन्तर्गत एनएच-233 के चौड़ीकरण से प्रभावित 20 ग्रामों के किसानों को प्रतिकर धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित किसानों के साथ की वार्ता
Read in your preferred language.
जौनपुर :तहसील केराकत अन्तर्गत एनएच-233 के चौड़ीकरण से प्रभावित 20 ग्रामों के किसानों को प्रतिकर धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन.के द्वारा प्रभावित किसानों के साथ वार्ता की गई।

        इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित किसानों की समस्याओं एवं प्रतिकर भुगतान से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना बैंक खाता विवरण, फोटो, शपथ पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख यथाशीघ्र संबंधित कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे पात्र किसानों को प्रतिकर धनराशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके।

         जिलाधिकारी ने एनएच-233 के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

         उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रतिकर भुगतान से संबंधित लंबित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा चौड़ीकरण कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

           इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह,उपजिलाधिकारी केराकत, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।