Tuesday, 03 November 2026 | 6:48 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :शुद्ध ही शुभ है’ प्रदेश व्यापी अभियान के अन्तर्गत जौनपुर के विभिन्न मिस्ठान भण्डारो से लिए गए नमूने

Share:
जौनपुर :शुद्ध ही शुभ है’ प्रदेश व्यापी अभियान के अन्तर्गत जौनपुर के विभिन्न मिस्ठान भण्डारो से लिए गए नमूने
जौनपुर :सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,जौनपुर ने अवगत कराया है कि ‘शुद्ध ही शुभ है’ प्रदेश व्यापी अभियान के अन्तर्गत, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन लखनऊ, उ0प्र0 के निर्देश के अनुपालन में दिनांक 02.11.2026 को जनपद में स्थित विभिन्न तहसीलो मे स्थित खाद्य प्रतिष्ठानो का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जौनपुर के खाद्य सचल दल द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में खाद्य सचल दल द्वारा जनहित में निम्नलिखित प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी - मडियांहू बाजार,  मड़ियाहूं, जौनपुर स्थित खाद्य कारोबारकर्ता श्री मनोज जायसवाल के प्रतिष्ठान का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ शाही पेड़ा का 01 नमूना एवं सोनपपड़ी का 01 नमूना (कुल 02 नमूना) संग्रहीत किया गया। मडियांहू बाजार, मडियांहू, जौनपुर स्थित रोहित टेªडर्स का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ, बेसन का 01 नमूना एवं पीसी हल्दी का 01 नमूना (कुल 02 नमूना) संग्रहीत किया गया एवं 98 कि.ग्रा पिसी हल्दी (अनुमानित मूल्य रू0 27000) को नियमानुसार जब्त किया किया गया। मड़ियाहूं बाजार, मड़ियाहूं, जौनपुर स्थित चौरसिया मिष्ठान भण्डार का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ, बर्फी का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। मड़ियाहूं बाजार, मड़ियाहूं, जौनपुर स्थित श्याम स्वीट्स का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ, छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। मड़ियाहूं बाजार, मड़ियाहूं, जौनपुर स्थित अमरदीप गुप्ता व स्वीटस शॉप का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ, बर्फी का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। बेलवा बाजार, मड़ियाहूं, जौनपुर स्थित खाद्य कारोबार कर्ता श्री राजेश कुमार के स्वीट शॉप का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ बर्फी का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। बेलवा बाजार, मड़ियाहूं, जौनपुर स्थित गौरव स्वीटस का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ, बर्फी का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। बेलवा बाजार, मड़ियाहूं, जौनपुर स्थित खाद्य कारोबार कर्ता श्री राकेश कुमार के प्रतिष्ठान का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ बूंदी लडडू का 01 नमूना संग्रहीत किया गया एवं 50 कि.ग्रा रंगीन मिठाई (अनुमानित मूल्य रू0 10000) को नियमानुसार जब्त करते हुए विनष्ट कराया गया। बेलवा बाजार, मड़ियाहूं, जौनपुर स्थित सूर्य नारायण किराना स्टोर का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ, बेसन का 01 नमूना संग्रहीत किया गया।
            इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, डा0 मंजुला सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण जनपद जौनपुर द्वारा दिनांक 02.11.2026 को जनहित में विभिन्न खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु कुल 11 नमूना संग्रहित किया गया साथ ही 98 कि.ग्रा पिसी हल्दी (अनुमानित मूल्य रू0 27000) को नियमानुसार जब्त किया गया तथा 50 कि.ग्रा रंगीन मिठाई (अनुमानित मूल्य रू0 10000) को मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाये जाने पर नियमानुसार जब्त करते हुए विनष्ट कराया गया।
              नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, तत्सम्बन्धी विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।