Saturday, 10 October 2026 | 4:54 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रगति की समीक्षा, लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Share:
जौनपुर :विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रगति की समीक्षा, लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
Read in your preferred language.
जौनपुर :

          विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त एनआरएलएम एवं जनपद के सभी 21 विकासखंडों के सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास एवं समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) ने प्रतिभाग किया।

        बैठक में समूह गठन के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति करने वाले विकासखंडों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विकासखंड द्वारा प्रतिदिन 10 स्वयं सहायता समूहों का गठन सुनिश्चित करते हुए उनका लोकोस पोर्टल पर एमआईएस कराया जाए। साथ ही, एमआईएस पोर्टल के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रातः प्रेषित की जाए।

        सभी विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) को निर्देशित किया गया कि चालू माह के अंतिम दिवस तक प्रत्येक विकासखंड निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम से कम 25 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करे।

         बैठक में स्पष्ट किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित न करने वाले विकास खंडों के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विकासखंड के ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं सहायक विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) उत्तरदायी होंगे