Wednesday, 16 September 2026 | 12:23 AM
मनोरंजन

जैकी और रकुल ने हाल ही में गोवा में आनंद कारज और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बीते 21 फरवरी को गोवा में शादी की है। कपल ने साल 2021 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रकुल ने अपने हस्बैंड जैकी और पिता की पहली मुलाकात का जिक्र किया। रकुल ने बताया कि वो इस मुलाकात से पहले बहुत नर्वस थीं। ‘इस मुलाकात से पहले मैं सब
Share:
जैकी और रकुल ने हाल ही में गोवा में आनंद कारज और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की
Read in your preferred language.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बीते 21 फरवरी को गोवा में शादी की है। कपल ने साल 2021 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रकुल ने अपने हस्बैंड जैकी और पिता की पहली मुलाकात का जिक्र किया। रकुल ने बताया कि वो इस मुलाकात से पहले बहुत नर्वस थीं। ‘इस मुलाकात से पहले मैं सबसे ज्यादा नर्वस थी। मैंने अपने पिता से बात की और उनसे कहा कि जैकी आपसे मिलने आ रहा है और वो आपसे पहली बार मिलने जा रहा है तो प्लीज उससे अच्छे से मिलिएगा। चूंकि, वो आर्मी पर्सन नहीं है तो उससे एक आर्मी ऑफिसर की तरह नहीं बल्कि एक पिता की तरह मुलाकात करिएगा। पर पापा तो पापा हैं उन्होंने जैकी से सीधे सवाल करना शुरू कर दिया। अच्छी बात यह थी कि जैकी भी पूरी तरह से तैयार थे।’
साल 2021 का एक किस्सा शेयर करते हुए रकुल ने कहा, ‘जैकी मेरी मां के बर्थडे पर दिल्ली आए थे। मैंने पापा से कहा था कि प्लीज कुछ भी खराब मत करिएगा क्योंकि हम दोनों ने कुछ वक्त पहले ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मैंने उनसे कहा कि आप सिर्फ लड़का देखिए.. वहीं मैंने जैकी से कहा कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पापा कुछ भी नहीं पूछेंगे।’
रकुल ने आगे बताया, ‘जब हम सभी साथ में लंच कर रहे थे तो पापा ने जैकी से उनके प्लान के बारे में पूछा। जैकी ने कहा कि वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की तैयारियों में बिजी है। मेरे डैड तुरंत बोले- ‘काम तो ठीक है पर मेरी बेटी के साथ आपका क्या प्लान है?’ इतना सुनते ही मेरा खाना मेरे गले में ही अटक गया।’
रकुल ने कहा, ‘इसके बाद जैकी ने जो जवाब दिया उसने पापा का दिल जीत लिया और पापा भी जैकी के फैन हो गए। जैकी ने पापा से कहा कि जब भी मैं शादी के लिए तैयार हो जाऊं, वो भी तैयार हो जाएंगे।’ जैकी और रकुल ने हाल ही में गोवा में आनंद कारज और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी में शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्‌टी, वरुण धवन और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे