Tuesday, 15 September 2026 | 9:52 PM
भारत

आईडीएफसी बैंक घोटाला: मंत्री अनिल विज ने दिया बयान, सीबीआई को सौंपा जाएगा मामला

ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में घोटाले पर गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने कहा करीब 560 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली। सरकार इस मामले में आरोपियों को नहीं बख्शेगी। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को
Share:
आईडीएफसी बैंक घोटाला: मंत्री अनिल विज ने दिया बयान, सीबीआई को सौंपा जाएगा मामला
Read in your preferred language.

ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में घोटाले पर गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने कहा करीब 560 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली। सरकार इस मामले में आरोपियों को नहीं बख्शेगी। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को सीबीआई सौंपा जाएगा। जब सीबीआई को मामला जाएगा तो मामले में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। विज मीडिया कर्मियों द्वारा बैंक घोटालों को लेकर आज दो आईएएस अधिकारी और एक एचसीएस अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हम हरियाणा जीते, दिल्ली जीते, महाराष्ट्र जीते, बिहार जीते और अब असम भी जीतेगें। बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडुचेरी भी जीतेंगें।