आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ के नाम बदल दिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि मेकर्स ने अब फिल्म का नाम बदलकर ‘बटवारा 1947’ कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। अब फिल्म के एक स्पेशल प्रोमो को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। जिसमें सनी देओल की फिल्म से झलक देखने को मिल सकती है। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ का स्पेशल प्रोमो 21 जून को फादर्स डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस प्रोमो में सनी देओल और उनके बेटे करण देओल की झलक देखने को मिलेगी। ये पहली बार है जब सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसीलिए मेकर्स इस स्पेशल प्रोमो को फादर्स डे पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्र ने बताया कि अगले सप्ताह मेकर्स इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकते हैं।
मनोरंजन
क्या बदल गया सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का नाम?
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ के नाम बदल दिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि मेकर्स ने अब फिल्म का नाम बदलकर ‘बटवारा 1947’ कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। अब फिल्म के एक स्पेशल प्रोमो को लेकर एक नई
Read in your preferred language.