Wednesday, 16 September 2026 | 7:53 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शेडों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करायें:-जिलाधिकारी

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के संबंध में मंडी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी परिसर में निर्माणाधीन शेडों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। स्ट्रांग रूम बनाये जाने कक्षों म
Share:
हरदोई : लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शेडों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करायें:-जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के संबंध में मंडी अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी परिसर में निर्माणाधीन शेडों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। स्ट्रांग रूम बनाये जाने कक्षों में आवश्यक मरम्मत का कार्य ससमय करा लिया जाए। मंडी की सड़कों की मरम्मत का कार्य करा लिया जाए। मंडी में साफ-सफाई का कार्य समय से करा लिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपनिदेशक मंडी राजीव शर्मा, मंडी सचिव एपी सिंह व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।