Tuesday, 15 September 2026 | 11:25 PM
भारत

गोल्डी बराड़ का नया बयान आया सामने, पूरी खबर पढ़िए

अमृतसर में शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के एनकाउंटर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मुंह खोला है। गोल्डी ने कहा कि मैंने इन दोनों को सरेंडर करने को कहा था। उन्होंने कहा कि हम तुझे अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दिखाकर जाएंगे। रूपा और मन्नू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया था। यह मर्डर कनाडा
Share:
गोल्डी बराड़ का नया बयान आया सामने, पूरी खबर पढ़िए
Read in your preferred language.

अमृतसर में शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के एनकाउंटर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मुंह खोला है। गोल्डी ने कहा कि मैंने इन दोनों को सरेंडर करने को कहा था। उन्होंने कहा कि हम तुझे अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दिखाकर जाएंगे।

रूपा और मन्नू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया था। यह मर्डर कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही कराया था। गोल्डी ने सोशल मीडिया पर एनकाउंटर के बारे में बयान दिया है।
गोल्डी बराड़ ने लिखा कि थोड़े दिन पहले अमृतसर एनकाउंटर में हमारे 2 भाइयों की मौत हो गई। जगरूप और मनप्रीत दोनों भाई हमारे बब्बर शेर थे। इन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। हम हमेशा इनके अहसानमंद रहेंगे। इनकी फैमिली के लिए हर वक्त हाजिर हैं। पूरी मदद करेंगे। मैं छोटे भाई गोली काजीकोट का धन्यवाद करता हूं, जिसने इन दोनों की मुझसे मुलाकात करवाई थी।
एनकाउंटर के दिन जब पुलिस से टकराव हुआ तो जगरूप का मुझे फोन आया था। उसने बताया कि पुलिस ने हमें घेर लिया है। उस वक्त मैंने उसे कहा था कि सरेंडर कर दो। मैं तुम्हे बाहर निकलवा दूंगा। आगे से शेर कहते हैं कि बाई तुझे अपनी आखरी परफॉर्मेंस दिखानी है। हम सरेंडर नहीं करेंगे। मेरे डेडली लॉयंस ने 6 घंटे तक पुलिस को रोककर रखा। जो लोग कहते हैं कि सिद्धू मूसेवाला को को 8 लोगों ने मार दिया। उनको मैं बता दूं कि वहां 8 थे और यहां एक हजार पुलिस वाले, मुकाबला फिर भी पूरा दिया।
पुलिस मीडिया में चला रही है कि अंकित सेरसा को मैंने पैसे नहीं दिए। मैं उसका फोन नहीं उठा रहा। ऐसी कोई बात नहीं है। वह मेरा भाई है। उनका सबका मैंने सैट कर दिया है। पुलिस ऐसी गलत बातें न करे।
गोल्डी बराड़ लॉरेंस का करीबी साथी है। पुलिस के मुताबिक लॉरेंस ने तिहाड़ में बैठकर मूसेवाला के कत्ल की पूरी साजिश रची। गोल्डी बराड़ ने इसे अंजाम दिया। गोल्डी बराड़ ने ही शार्पशूटर्स को इकट्ठा किया। मूसेवाला की रेकी कराई। शूटर्स को हथियार पहुंचाए। इसके बाद 29 मई को मूसेवाला का कत्ल करवा दिया।