Wednesday, 16 September 2026 | 4:36 AM
लाइफ स्टाइल

समय से ज्यादा नींद लेना भी इन गंभीर बिमारियों को देता है न्यौता, हो जाएं सावधान

समय से ज्यादा देर तक सोने की आदत भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है। अधिक नींद लेना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है, ज्यादा देर सोने की वजह से मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अधिक सोने से मस्तिष्क के काम करने के तरीके को नुकसान पहुंच सकता है। जो कम सोता है या रात में सात
Share:
समय से ज्यादा नींद लेना भी इन गंभीर बिमारियों को देता है न्यौता, हो जाएं सावधान
Read in your preferred language.
समय से ज्यादा देर तक सोने की आदत भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है। अधिक नींद लेना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है, ज्यादा देर सोने की वजह से मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अधिक सोने से मस्तिष्क के काम करने के तरीके को नुकसान पहुंच सकता है। जो कम सोता है या रात में सात से आठ घंटे से ज्यादा की नींद लेने वाले की समझने-जानने की क्षमता कम हो जाती है। मस्तिष्क को सही से काम करने के लिए सात से आठ घंटे की नींद चाहिए होती है और डॉक्टर भी इतनी ही नींद लेने की सलाह देते हैं। मधुमेह- जो लोग रोजाना 8 घंटे से अधि‍क नींद लेते हैं उन्हें मधुमेह रोग होने की संभावना रहती है। डायबिटीज- 8 घंटे से ज्यादा नींद लेने की स्थिति में डायबिटीज होने की सम्भावना काफी अधिक तक बढ़ जाती है। मानसिकरोगी- 8 घंटे से अधि‍क नींद लेना दिमाग को आराम देने के बजाए दिमाग को कमजोर कर याददाश्त को कम करता है। दिल की बीमारी- आठ घंटे से अधि‍क नींद लेने वाले लोगों को कोराेनरी हार्ट डिसीज होने का खतरा दुगुना होता है।